Sunday, 21 June 2020

Yoga is the gift of our forefather Patanjali

Greetings to all !
Today,we are celebrating International Yoga Day.Our forefather  Maharshi Patanjali has introduced Ashtang Marg of Yoga  practice which is very relevant to the modern time.Yoga is the effective remedy for the mental, spiritual, and physical ailments to the modern man's sufferings.  So it is the need of the hour to follow the ways of Maharshi Patanjali and remember him with full gratitude.Wishing you all many happy returns of the day.

Tuesday, 9 June 2020

Girish karnad :A Prolific Name In Indian English Writing



Girish Karnad is a prolific name in Indian writing. The demise of Karnad in June10,2019 was a great loss. He was an actor, film director, creative writer and social activist.In the regime of the BJP government the term 'Urban Naxal' became very popular.Unfortunatly ,the term was also used for the name of Girish Karnad because he was the spokesperson of deprived people and weaker section of society.He never tried to own the faith of ruling party .When Indira Gandhi  imposed emergency upon India,Girish raised his voice in favour of democracy.Even, in the last phase of life he remained rebellious and challenged the authority of the state in a democratic way.We all are Indians with many more differences of opinion.It does not mean that the people having differences of opinion, are anti- national.He stood firmly with this conviction.It is his first death anniversary. On the occasion of his first death anniversary ,we feel honoured to pay our warm tribute to the great dramatist and theater artist of our nation.

Sunday, 7 June 2020

Madhava Rao Sadashiva Rao Golwalkar :A Selfless Karmayogi


In our country political communities do two things in a beautiful way.First, to make controversial to a man of national importance and then inflam the same controversy for the purpose of political mileage or benefit.Desparate efforts have been made to victimise the personality of the RSS leader or second Sar Sangh Chalak Madhav Rao Sadashiva Rao Golwalkar.Godse was accused of the assassination of Mahatma Gandhi , father of the nation but Shri Golwalkar was arrested as a conspirator from Nagpur, the RSS Office on 1st February 1948 at midnight hour and the RSS was banned.Blaming someone or an organization is one thing and proving it with evidence is another thing. Gradually time passed away; social unrest and upheaval caused by partition and Gandhi's assassination  subsided and it was proved that RSS was not involve in Gandhi's assassination.Golwalkar had been arrested on  charges that were found to be completely baseless .On11thJuly1948 the restrictions imposed on the RSS were lifted and the RSS chief was released from the jail. Following Indo-China war the then prime minister Pt.Neharu  invited the RSS volunteers in full dress with bands (घोष) to participate in the1963 Republic Day Parade .
         Gradually the RSS was recognized on national platform because of its positive work.Under the leadership of a non political organisation the movement of cultural nationalism was started and still proceeding in forward direction with the aim of Param Vaibhav Sampanna Rashtra(परम् वैभव संपन्न राष्ट्र).Now the RSS has become the world's largest organisation . Madhava Rao Sadashiva Rao Golwalkar has played significant role to spread the ideology and works of the RSS  nationaly .Even today, unfortunately the name of then the RSS head is forcibly in the center of Gandhi's assassination discourse.
         Indeed ,what is the scale of greatness?After pondering we come to know that the length of one's shadow on future can determine one's greatness.Naturally the greatness of  Golwalkar can be measured on behalf of his noble works and  present structure of the RSS.The renowned literary personality and journalist Khushwant Singh has talked in detail about his interview with Golwalkar in 'Illustrated Weekly of India 'and has admitted that the meeting has resolved a lot of confusions .When Khushwant Singh begged Guruji's permission to go after interview ,the latter held his hands and did not allow the former to touch his feet.At the end of the article Khushwant Singh wrote:"Was I influenced by him?"Then he replied to himself:"Yes,I was influenced by him".The remark of Khushwant Singh speaks a lot  and simultaneously gives a message to all the critics of Guruji.The basis of Propaganda against Guruji is a book entitled 'We,or Our Nationhood Defined ' published in 1939.Actually there are some rituals in Indian Politics without which political ceremony remain  incomplete.To declare an organization or a particular person communal is the part of that ritual.Once upon a time the former Prime Minister Shri Chandrashekhar was speaking in the Parliament and quoting the text of this book that -Hitler has told us the way of purity of race which is understandable and adoptable for India.Minority wouldn't have the right of citizenship,there is mentioned that they will live as guests in our country by the permission of majority people otherwise they must go outside.L. K.Advani(the then Home Minister) informed the House as well as the nation that the author has detached himself and disowns the content .If the author denies and disowns the controversial portion of  the text is it just to make the book and author controversial on the same ground?
        Guruji said good bye to this mortal world on 5th June 1973.Having worked for thirty three years continuously he made a dying declaration on piece of paper which was discovered before volunteers after his death.It was mentioned on the paper that a constant competition is in our country to be a big name ,I am alive so how can get position and prestige and after death how to establish own statue is the basic concern of people, that's why no need to make my monument where people do work to fulfil their lust and temptation.At the end these words of Guruji give information about his noble deeds,  service oriented personality without temptation of name fame and glory.The remembrance of such a kind of personality will be a true tribute to him.
Dr.Santosh Kumar Mishra
Assistant Professor
Department of English
S.M.R.D.P.G.College, Bhurkura, Ghazipur.

Friday, 5 June 2020

निवृत्तिगत कर्मयोगी थे गुरुजी उपाख़्याय श्री गोलवलकर


हमारे देश मे राजनीतिक बिरादरी दो काम बड़ी खूबसूरती के साथ करती है।पहले राष्ट्रीय महत्व के किसी व्यक्ति को विवादास्पद बनाना और फिर लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से समय समय पर उसको हवा देते रहना।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सर संघ चालक माधव राव सदाशिव गोलवलकर के व्यक्तित्व को भी इसका शिकार बनाने का असफल प्रयास होता रहा है।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या का आरोप गोडसे के ऊपर लगा लेकिन हत्या के षड़यंत्र कर्ता के रूप में 1फरवरी 1948 की आधी रात को श्री गोलवलकर नागपुर संघ कार्यालय से गिरफ्तार हो गए और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लग गया।किसी भी व्यक्ति या संगठन पर आरोप लगना एक बात है और सप्रमाण आरोप सिद्ध होना दूसरी बात।समय बीता बंटवारे और गांधी जी की हत्या के बाद की उथल पुथल थोड़ा शांत हुई तथा यह सिद्ध हुआ कि गांधी हत्या में संघ की संलिप्तता नहीं थी।निराधार आरोप के चलते गोलवलकर की गिरफ्तारी हुई है।11 जुलाई 1948को संघ के ऊपर से प्रतिबंध हटा ,संघ प्रमुख गोलवलकर जेल से बाहर आये और चीन से युद्ध के बाद 1963 की गणतंत्र दिवस परेड में स्वयंसेवकों को पूर्ण गणवेष में घोष के साथ शामिल होने का आमंत्रण तत्कालीन प्रधानमंत्री पं.नेहरू द्वारा मिला।धीरे धीरे संघ को अखिलभारतीय स्तर पर सकारात्मक कार्यो के लिए जाना जाने लगा। एक गैर राजनीतिक संगठन  के नेतृत्व में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद  का महा अभियान शुरू हुआ जो आज भी परम् वैभव सम्पन्न राष्ट्र का लक्ष्य लिए अग्रसर है।आज दुनिया में संघ सबसे विशाल संगठन के रूप में स्थापित है।संघ कार्य को अखिलभारतीय स्वरूप प्रदान करने में माधवराव सदाशिव गोलवलकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। लेकिन खटकने वाली बात यह है कि आज दिन भी इस देश में गाँधी हत्या की चर्चा के केंद्र में संघ के तत्कालीन प्रमुख का नाम जबरन घसीटा जाता है।
              वास्तव में श्रेष्ठता की कसौटी क्या है इस पर विचार करने से ज्ञात होता है कि मनुष्य की भविष्यकाल पर छाया कितनी लम्बी है(The length of one's shadow on future) उससे उसकी श्रेष्ठता का निर्धारण किया जा सकता है।संघ के वर्तमान स्वरूप और कार्य को देखते हुए श्री गोलवलकर की श्रेष्ठता का मूल्यांकन सहज ही किया जा सकता है।सुप्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार खुशवंत सिंह ने गोलवलकर उपख़्याय श्री गुरुजी के साथ अपनी मुलाकात के बारे में द इलेस्ट्रेटेड वीकली ऑफ इंडिया में विस्तार से ज़िक्र किया है और माना है कि गुरुजी से मिलकर बहुत सारी शंकाओं का समाधान मिला।इंटरव्यू के बाद जब खुशवंत सिंह जाने की आज्ञा मांगने लगे तो उन्होंने उनके हाथ पकड़ लिए ताकि वे उनके चरण न छूने पाएं।लेख के अंत में खुशवंत सिंह ने लिखा ,क्या मैं उनसे प्रभावित था ?मैं स्वीकार करता हूँ,मैं(उनसे)प्रभावित था।खुशवंत सिंह की टिप्पणी बहुत कुछ कहती है साथ ही नकारात्मकता का प्रसार करने वालों के लिए एक सन्देश भी देती है।
           श्री गुरुजी के बारे में दुष्प्रचार का आधार उनके द्वारा1939 में प्रकाशित पुस्तक "We, or Our Nationhood Defined " को भी बनाया जाता है।दरअसल भारतीय राजनीति में भी कुछ प्रचलित कर्मकांड  हैं जिसके बिना राजनीतिक कार्यक्रम पूर्ण नहीं हो सकता।किसी भी व्यक्ति या संगठन को सांप्रदायिक घोषित करना भी उसी कर्मकांड का हिस्सा है।एक बार संसद में पूर्व प्रधानमंत्री श्री चन्द्रशेखर इस पुस्तक का उद्धरण देते हुए कह रहे थे कि इस पुस्तक में उल्लेख मिलता है कि-प्योरिटी ऑफ रेस का रास्ता हमको हिटलर ने बताया है भारत के लिए वह रास्ता देखने और समझने योग्य है। माइनारिटी को नागरिकता का अधिकार नहीं होगा,उसमें लिखा है कि वे हमारे देश में केवल एक अतिथि के रूप में हैं जितने दिन बहुमत के लोग चाहे रहें या उन्हें बाहर जाना होगा।इसके जवाब में तत्कालीन गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने सदन को अवगत कराया कि उसके(पुस्तक के) लेखक ने ही उससे अपने को असम्बद्ध किया।श्री गुरुजी ने ही कहा कि मैं उससे सहमत नहीं हूं।अगर पुस्तक में लिखी बात को लेखक स्वयं नकार रहा हो तो उस अंश के आधार पर पुस्तक और लेखक को विवादित बनाना कहाँ तक उचित है? 5 जून 1973को श्री गुरुजी ने शरीर त्याग दिया।तैंतीस वर्षों तक अनवरत संघ कार्य करते रहने के पश्चात औरअपनी मृत्यु से पूर्व कुछ बातें कागज पर लिख  कर उन्होंने देह त्यागा जो मरणोपरांत सार्वजनिक हुईं।उसमें लिखा था कि इस देश में जहां अपना नाम कैसे बड़ा होगा इसकी होड़ लगी है, मैं जीवमान हूँ इसलिए पद प्रतिष्ठा कैसे प्राप्त हो इसके  लिए  होड़  लगी रहती है,और मृत्यु के पश्चात कैसे अपने पुतले बिठाए जाएं इसकी होड़ मची है इसलिए मेरा स्मारक मत बनाइयेगा।जहां लोग पद, पैसा,प्रतिष्ठा या लाभ प्राप्ति हेतु प्रवृत्तिगत भाव से कार्य करते हैं वहीं उनका यह अंत समय का उद्गार राष्ट्र के प्रति निवृत्ति भाव से की गई सेवा भावना को दर्शाता है।ऐसे महापुरुष का पुण्य स्मरण उनके प्रति सच्ची कृतज्ञता होगी।
डॉ. सन्तोष कुमार मिश्र
श्री म. रा.दा.पी.जी.कालेज
भुड़कुड़ा, गाजीपुर।

Thursday, 4 June 2020

धरती का सौंदर्य जीवन का आधार

               
                    
       
विश्व पर्यावरण दिवस आज
  जब हम कोई दिवस मनाते हैं तो उस दिन विशेष पर अपना ध्यान खास मुद्दे पर केंद्रित करके चिंतन करते है।आज विश्व पर्यावरण दिवस है।और कहना गलत न होगा कि सबको दुनियां की चिंता है और सबसे दुनियां को चिंता।किसी को कुछ सूझ नहीं रह है।हालत बद से बदतर हो गए हैं।कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के चलते आदमी तो  मारा मारा फिर ही रहा है उसकी छोड़िये,भूतों तक को उसने अपनी करतूतों से बेघर कर दिया है । कितनी अजीब बात है न भूतों के बारे में बतियाना, संचार क्रांति के इस युग में लेकिन यक़ीनन यह सच है कि भूत बेघर हो गए हैं।उनका ठिकाना छिन गया है।विश्व पर्यावरण दिवस से भूतों का क्या सम्बन्ध ?यह बात तो सहज ही मन में आएगी।लेकिन सम्बन्ध हैऔर प्रगाढ़ सम्बन्ध है।सघन वन ,जंगल, निर्जन स्थान ,नदी ,पोखर ,तालाब यहीं तो होता था भूतो का अड्डा ठिकाना जहां दिन में भी आदमी सामान्यतया अकेले जाने में भय खाता था ।लेकिन आज इन जगहों का अतापता नहीं।जो व्यक्ति जितना अधिक विकसित होने का दम्भ पाले है वह अपनी खास तरह की जीवन शैली के कारण पर्यावरण के लिए उतना ही अधिक हानिकारक है।पेड़ों की अन्धाधुन्ध कटाई ने वीरान बना दिया धरती को।और हम सभ्य होने का दम्भ लिए घूमते फिर रहे हैं।हमारी हबस ने कितनों को बेघर कर दिया ,कितने विलुप्त हो गए और खुद के जीवन को भी अधर में लटका दिया है।उधार का जीवन कब तक चलेगा।सोचना तो पड़ेगा कि हमने क्या कमाया और क्या छोड़ जायेंगे।हमारे पुरखों ने हमको जो चीज़ सहेज के दिया क्या हम अपनी आने वाली पीढ़ी को देने में सक्षम रहेंगे अंत तक।शायद नही!तो क्यों हम हम कहि धन धाम संवारने में लगे हैं जब अंत समय में खाली हाथ जाना है।गिद्ध कौवा गौरैया को तस्वीरों में हमारे बच्चे देख पाएंगे ।सियार को मानव बस्ती में देख मारो मारो का शोर मचता है लेकिन क्यों ?पेड़ों को काटकर हमने ही तो उसे बेघर कर मानव बस्ती में घूमने को मजबूर किया है।गाल बजाने से समस्या का कहीं भला समाधान निकलता है।समाधान तो निकलेगा सोचने समझने और महसूस करने से।दोस्त और दुश्मन के अंतर को समझने से।क्षणिक आनंद की जगह परम् आनंद की ओर उन्मुख होने से।मेरा आशय कंक्रीट के जंगलों का मोह त्यजने से है।प्रकृति के साथ दोस्ताना रवैये से है।और तब हम बेहद खूबसूरत दुनियां से नाता जोड़ पाएंगे।अगर कुछ धनात्मक करने में हम सक्षम नहीं हैं तो जस का तस तो छोड़ ही सकते हैं धरा  को।यह भी क्या कम है!तो फिर आइये आज के दिन एक संकल्प लिया जाय कि इस खूबसूरत आशियाने को न तो उजाड़ेंगे और न ही उजड़ने देंगे।होली  दीवाली ईद क्रिसमस पर नकली घरों को सजाने और साफ सुथरा करने से हमें कौन रोक रहा लेकिन यह धरती हरी भरी और साफ-सुथरी रहे वर्षपर्यन्त इसको सुनिश्चित करना  हमारा दायित्व है।धरती का सौन्दर्य सदा सर्वदा बना रहेगा तभी जीवन का प्रवाह भी अनवरत धरा पर रहेगा और मानव सभ्यता अक्षुण्य बची रहेगी।बाढ़, सूखा, भूकम्प जैसी प्रकृतिक आपदा और कोरोना जैसी महामारी पर हम विजय प्राप्त कर सकेंगे।विश्व पर्यावरण दिवस की सबको बधाई।
डॉ. सन्तोष कुमार मिश्र
श्री म. रा.दा. पी.जी.कालेज
भुड़कुड़ा, गाजीपुर।

Wednesday, 3 June 2020

विरोधी विचारों के साथ समन्वय का नाम जार्ज फर्नांडीज


        
डॉ.लोहिया के शिष्य प्रो.मधु दंडवते और मधु लिमये जैसी समाजवादी विभूतियों के समकालीन  जार्ज फर्नांडीस कीआज जन्मजयंती है।जार्ज साहब का निष्कलुष जीवन अपने आप में एक मिसाल है।देश काल और परिस्थिति के अनुसार जनहित में निर्णय लेकर अड़िग रहना और जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना उनकी ख़ासियत रही है।भारतीय राजनीति में गैर कांग्रेसवाद की शुरुवात लोहिया और जे पी के नेतृत्व में होने के बाद जार्ज फर्नांडीज भी इससे कालांतर में जुड़ गए और आपातकाल के दौरान काफी सक्रियता दिखाई।भारतीय राजनीति में गठबंधन युग की शुरुवात होने पर इसे अस्थिरता के दौर से उबारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।जब भारतीय जनता पार्टी का राजनैतिक आधार बढ़ रहा था लेकिन वह इस स्थिति में नहीं पहुंच पा रही थी कि देश को एक स्थिर सरकार दे सके।उसके ऊपर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का पक्षधर तथा साम्प्रदायिक दल होने का लेबल लगा कर उसे राजनीतिक दृष्टि से अछूत घोषित कर दिया गया था।  या यूं कहें कि उनदिनों भाजपा को सांप्रदायिक कहना राजनीतिक कर्मकांड का हिस्सा बन गया था तब देश की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्थिर सरकार देने के उद्देश्य से जार्ज साहब ने लोहिया और जेपी के सत्तालोलुप शिष्यों को दरकिनार करते हुए भाजपा की ओर हाथ बढ़ाया।यद्यपि अपने को धर्मनिरपेक्ष कहने वालों द्वारा आजदिन भी बदस्तूर यह प्रयास जारी तो है लेकिन बेअसर है।जब अटल सरकार में साझीदार घटक दल अपने राजनैतिक फायदे के मुताबिक सौदेबाजी करने में लगे थे तो वहीं दूसरी ओर जयप्रकाश नारायण की समग्र क्रांति की कोख से जन्मे नेता क्षेत्रीय जनाधार के बल पर अपने राजनीतिक मनसूबे को हवा दे रहे थे।ऐसे में जार्ज साहब ने राष्ट्रीय राजनीति में दखल देते हुए राजग के संयोजक के रूप में कमान सम्हाली और भाजपा की अगुवाई में बने गठबंधन  के साथ मुस्तैदी से नायक की भूमिका में खड़े हुए।कामन मिनिमम प्रोग्राम का खाका तैयार हुआ और राजनीतिक अस्थिरता से देश को निजात मिली।प्रयोग सफल हुआ और पहली गैर कांग्रेसी सरकार ने अटल विहारी वाजपेई के नेतृत्व में अपना कार्यकाल पूरा किया साथ ही भाजपा राजनीतिक दृष्टि से अस्पृश्य नहीं रही। इस श्रेय के असली हकदार जार्ज फर्नांडीज ही हैं।इसी प्रयोग को आगे बढ़ाते हुए  देश में 2014 से राजग का शासन है और 2019 में लगातार दूसरी बार मोदी के नेतृत्व  में पूर्ण बहुमत प्राप्त करने के बाद भी गठबंधन की सरकार बनी तथा छोटे दलों को भी सरकार में प्रतिनिधित्व मिला जिसने गत 31 मई को एक वर्ष का कार्यकाल पूरा किया। देशव्यापी प्रचंड जनादेश के पीछे मोदी जैसा नेता नीतियां और कार्यक्रम के अलावा गठबंधन में भागीदार छोटे बड़े दलों की संयुक्त शक्ति भी है जिसके द्वारा मतों के बिखराव को रोकने में सफलता मिली।यह जार्ज साहब के जमाने में हुए राजनीतिक प्रयोग को सूक्ष्म तरीके से व्यापक स्तर पर लागू करने का परिणाम है।आज सहयोगी दलों के साथ बेहतर समन्वय के साथ नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में सरकार चल रही है और अपने ऐतिहासिक निर्णयों के साथ लोकप्रियता के शिखर पर है।अपने सक्रिय राजनीतिक जीवन में जार्ज फर्नांडीज ने विरोधी विचारों के साथ गज़ब का सन्तुलन और संयोजन स्थापित किया था।कहाँ दक्षिण पंथी कही जाने वाली भाजपा और कहाँ समाजवादी झंडाबरदार जार्ज फर्नाडीज।यह देखकर जार्ज साहब का राजनीतिक कौशल याद आ रहा है ।किसानों मजदूरों के हक़ के लिए लड़ने का जज़्बा उनको एक जननेता की पहचान दिलाता है।भारतीय राजनीति में सार्थक और सकारात्म योगदान के बावजूद उनको भुलाने का प्रयास सालता है ।जन्मदिन पर जार्ज फर्नांडीज को  याद करने के साथ यह अपेक्षा भी है कि वर्तमान पीढ़ी और हमारे नेतागण आपसी समझ और समन्वय की राजनीति को तरजीह देंगे दम्भ,  तोड़- फोड़ और  खरीद- फ़रोख़्त को नहीं। भले ही जार्ज फर्नाडीज आज नहीं हैं लेकिन जब जब गठबंधन धर्म की बात होगी  भारतीय राजनीति को कठिन दौर से उबारने की कोशिशों की चर्चा होगी, सादगी और सुचिता का जिक्र आएगा तब तब उनका बेदाग व्यक्तित्व और विचार रास्ता दिखाने का काम करेंगे।
डॉ. सन्तोष कुमार मिश्र
पी. जी.कालेज,भुड़कुड़ा,गाजीपुर