Sunday, 17 November 2019

शिक्षा की ज्योति जगा भगवत्ता को प्राप्त हुए बिरसामुण्डा:सह विभाग कार्यवाह

भगवान बिरसामुण्डा की जन्मजयंती 15 नवम्बर को गाजीपुर जनपद के पश्चिमी छोर पर स्थित मंदरा गांव में वनवासियों संग मनाई गई।मंदरा गांव के प्रधान और समाजसेवी संजीव गुप्ता के सद्प्रयासों से यह कार्यक्रम सफलीभूत हुआ।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रकल्प वनवासी कल्याण आश्रम से जुड़े स्वयंसेवक बन्धुओ ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।कार्यक्रम को जौनपुर सह विभाग कार्यवाह आनंद कुमार मिश्र ने सम्बोधित किया और भगवान विरसा मुंडा के संघर्षों और योगदान पर प्रकाश डाला।उनका जीवन अभावग्रस्त जरूर था लेकिन शिक्षा की ज्योति जलाकर उन्होंने समाज को अंधेरे से बाहर निकाला और स्वयं भगवत्ता को प्राप्त हुए।कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला संघ चालक श्रीमान पारस नाथ राय ने कियाऔर अध्यक्षता ग्रामप्रधान प्रतिनिधि श्रीमान झुन्ना सिंह ने की।कार्यक्रम में वनवासियों के उन्नयन हेतु कार्य करने वाले समाजसेवी संजीव गुप्ता सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।कुछ बाल कलाकारों द्वारा  सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

No comments:

Post a Comment