Monday, 30 December 2019

प्रतिस्पर्धा से निखरती है प्रतिभा

हिंदुस्तान डेवलपमेंट क्लब के बैनर तले गत 25 दिसम्बर को छठीं से बारहवीं तक के बच्चों के लिए एक सामान्यज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में सफल छात्र छात्राओं को आज पं. सत्यदेव वासुदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुडिला, जखनियां में  समारोहपूर्वक पुरस्कृत किया गया।पुरस्कार वितरण   पी.जी.कालेज भुड़कुड़ा मे कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सन्तोष कुमार मिश्र द्वारा किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मिश्र ने अपने सम्बोधन में कहा कि ग्रामीण विद्यार्थियों के अंदर प्रतिस्पर्धा का वातावरण तैयार करने की दिशा में इसप्रकार की पहल सहायक सिद्ध होगी।स्वयमसेवी संस्था का प्रयास सराहनीय है।बिना किसी से आर्थिक सहयोग लिए प्रतिभावान छात्रों की मदद करना और आगे की पढ़ाई के लिए संसाधन मुहैया कराने का प्रयास संस्था का प्रमुख उद्देश्य है।संस्था की नींव रखने वाले युवक सर्वेश पाल भारतीय वायुसेना में नौकरी करते हुए अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति भी सजग हैं।जिसके परिणाम स्वरूप एक युवाओं का समूह तैयार हो गया है जो इस तरह के आयोजन द्वारा क्षेत्र की प्रतिभाओं को तराशने में लगा है।इस प्रतिस्पर्धा में सफल रेखा,राहुल,औरअंकुरको 2000रुपये नकद, प्रशस्तिपत्र और पुस्तकें पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सर्वेश पाण्डेय ने किया ।इस अवसर पर प्रमुख रूप से सर्वश्री आरिफ़ अंसारी,प्रदीप मिश्र एवं आशीष श्रीवास्तव भी बच्चों को सम्बोधित किये।कार्यक्रम का संचालन शिवम चौबे द्वारा किया गया।अध्यक्षीय उद्बोधन के उपरांत कार्यक्रम समाप्त हुआ।

1 comment:

  1. संस्था Hindustan Development Club के द्वारा आयोजित YOUNG SCHOLAR CONTEST- II के पुरस्कार वितरण के समारोह में आपको (Dr.Santosh Kumar Mishra) मुख्य अतिथि के रूप में आपके द्वारा अत्यंत प्रेरणादायी वक्तव्य एवं मार्गदर्शन करने के लिए सह्रदय आभार आपका ।

    ReplyDelete